कबीरधाम: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला NSUI कबीरधाम द्वारा स्थानीय वृद्ध आश्रम में फल वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों के बीच फल वितरित किए एवं उनके साथ समय बिताकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने समाज में सेवा, सम्मान, करुणा और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इस सेवा कार्य में भाग लिया। उपस्थित सभी साथियों ने इसे एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
NSUI जिला अध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी ने कहा कि NSUI केवल छात्र राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए हमेशा सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी निभाता रहेगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि
"NSUI के युवा साथियों द्वारा किया गया यह सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। वृद्धजनों की सेवा करना भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, और NSUI ने इस परंपरा को जीवित रखने का कार्य किया है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।"
उक्त कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष पिंकी बंजारे, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश जायसवाल, जिला महासचिव अभय बनर्जी, जिला सचिव रोशन ठाकुर, मनीष साहू, सेवादल मीडिया प्रभारी बाबा खान, राजेंद्र डिंडोरे, भुनेश्वरी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
