कवर्धा: कवर्धा जिले में फिर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर चले लाठी-डंडे में कई लोगों को चोटें आई हैं। मारपीट में कई महिलाएं भी घायल हुई हैं। विवाद के बाद पुलिस ने गांव में धारा 144 लागू किया है। मारपीट का मामला जिले के दामापुर पुलिस चौकी के कोयलारी गांव का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान बातों-बातों में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। महिलाओं ने जब विरोध किया तो लोग एक दूसरे को मारने पर उतारु हो गए। जिसे जो मिले वो एक दूसरे को पीटने लगा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लोग महिलाओं को भी बुरी पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं बिगड़े हालात को देखते हुए दामापुर पुलिस ने गांव में धारा 144 लागू किया है।