कवर्धा: नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में सौरभ कुमार निषाद के कुषल मार्गदर्शन से चारों ब्लॉक में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं। इसकें अंतर्गत बोड़ला ब्लॉक के भोरमदेव प्राचीन मंदिर परिसर पर प्लास्टिक डिस्पोज कर तालाब का सफाई किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सौरभ कुमार निषाद राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहन साहू, पुनीराम यादव, सतीष पटेल, दुर्गेश साहू एवं पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पुरूषोत्तम निर्मलकर, ओंकार राजपुत एवं संकल्प एकता युवा मण्डल डगनिया के अध्यक्ष परमेश्वर साहू, सदस्यगण कैलाश मेरावी, होरीलाल साहू, सोनसिंह साहू, किशन गधर्व उपस्थित थे।
