GRA इंटरनेशनल स्कूल, लखनपुर में “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन


GRA इंटरनेशनल स्कूल, लखनपुर परिसर में “परीक्षा पर चर्चा” विषय पर एक महत्वपूर्ण अभिभावक–शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा परीक्षा से जुड़ी जिज्ञासाओं पर खुलकर चर्चा करना था।

स्कूल के अध्यक्ष अजीत अग्रवाल जी है कार्यक्रम की शुरुवात विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मितु अग्रवाल जी ने की। प्रधानाचार्या श्रीमती मितु अग्रवाल जी ने अभिभावकों को बताया कि परीक्षा के दौरान बच्चों को कैसे सपोर्ट करें। उन्होंने कहा, "परीक्षा के दौरान बच्चों को ज्यादा दबाव न दें, बल्कि उन्हें प्रेरित करें और उनका मनोबल बढ़ाएं। उन्हें समय प्रबंधन और पढ़ाई के सही तरीके सिखाएं।" उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल में बच्चों के लिए विशेष काउंसलिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे जिसमें उनकी मानसिक और भावनात्मक समस्याओं का समाधान किया जाएगा इस अवसर पर प्रशासनिक प्रमुख श्री जयराम मिश्रा जी रहे। उन्होंने विद्यालय की अब तक की उपलब्धियों एवं भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान सभी अभिभावकों से प्रश्न पूछे गए, जिनका विद्यालय के शिक्षकगण एवं शैक्षणिक प्रमुखों द्वारा सरल एवं स्पष्ट रूप से समाधान प्रस्तुत किया गया। चर्चा के दौरान डिजिटल क्लास को लेकर अभिभावकों की विशेष जिज्ञासा रही। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि विद्यालय में डिजिटल कक्षाओं का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जिनमें से कई कक्षाएँ पूर्ण हो चुकी हैं तथा शेष शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएँगी।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक— रवि चौबे,गुंजन शर्मा,वर्षा ठाकुर,विनोद कुजूर, आमना नूरी, महपारा, माही वर्मा, सुरेश लकड़ा,मेधा कश्यप, नियती राय, चाँदनी दुबे एवं सुमित्रा भगत—ने सक्रिय सहभागिता निभाई और अभिभावकों के प्रश्नों का संतोषजनक समाधान किया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।