प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन बल प्रमुख, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अध्यक्षता में वृत्त स्तरीय समीक्षा बैठक हुई आयोजित


कवर्धा:प्रधान मुख्य वन संरक्षक, एवं वन बल प्रमुख, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री राकेश चतुर्वेदी (भा.व.से.) की अध्यक्षता में वृत्त स्तरीय समीक्षा बैठक विगत दिनों वनमंडल कार्यालय कवर्धा के सभाकक्ष में आयोजित हुई।प्रधान मुख्य वन संरक्षक, एवं वन बल प्रमुख श्री चतुर्वेदी द्वारा आवर्ती चराई योजना, संयुक्त वन प्रबंधन समिति के लाभांश एवं चक्रिय निधि के उपयोग, ग्रीन इंडिया मिशन, ई.एस.आई.पी.योजना, लघु वनोपज आदि विषयों पर समीक्षा की गई। 
उन्होंने नरवा, गरूवा, घुरूवा और बारी के महत्व को बताते हुए कहा कि इस योजना से ग्रामों का विकास हो रहा है, ग्रामीणों को प्राकृतिक संसाधनों तथा पारंपरिक तरीको से आजीविका का साधन उपलब्ध हो रहा है तथा वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने आवर्ती चराई योजनांतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में अतिशीघ्र गोठान समितियों का गठन करने के निर्देश दिए। बैठक में सदस्य सचिव, जैव विविधता बोर्ड, रायपुर श्री अरूण कुमार पाण्डेय (भा.व.से.), मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त दुर्ग श्री भानू प्रताप सिंह (भा.व.से.), वनमंडलाधिकारी, बालोद वनमंडल श्री आयुष जैन (भा.व.से.), वनमंडलाधिकारी, दुर्ग वनमंडल श्री शशि कुमार (भा.व.से.), वनमंडलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल श्री चूड़ामणि सिंह (भा.व.से.), वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव वनमंडल श्रीमती शलमा फारूकी (भा.व.से.)एवं दुर्ग वृत्त के समस्त उप वनमंडलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी उपस्थित थे।